फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंखे में करंट से युवक की मौत

पंखे में करंट से युवक की मौत

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता। पंखे में करंट से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों के शव विच्छेदन कराने से मना करने पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम मिलक माफी निवासी करण सिंह राणा का 18 वर्षीय पुत्र विवेक सिंह खेत में खाद डालकर घर लौटा। दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए जब वह बैठा तो गर्मी लगने पर उसने घर में चल रहे टेबिल पंखे को अपनी तरफ घुमाने की कोशिश की। जैसे ही उसने पंखे को पकड़ा वह करेंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक कुछ समझते विवेक बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हादसे में हुई दर्दनाक मौत से उसके पिता करण सिंह, मां कमला देवी, भाई मनोहर और बहन बिंदेश्वरी सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed