फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दोहरे डकैतीकांड में एक और बदमाश धरा

दोहरे डकैतीकांड में एक और बदमाश धरा

Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 29 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे डकैती कांड के मामले में वांछित एक और डकैत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि डकैती कांड का एक ईनामी बदमाश बरेली की एसटीएफ टीम ने 27 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई एक जोड़ी चांदी की पायल भी बरामद हुई है। छह बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस ने फरार बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत 15 फरवरी की रात को गोठा गांव में प्रधान कमला देवी और वार्ड संख्या छह में गणेश के घर पर बदमाशों ने डकैती डाली थी और सोने के जेवरात, नगदी समेत करीब 2.25 लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। साथ ही प्रधान के नाती राजन यादव व गणेश की पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत शंकर ताकवाले ने दोहरे डकैतीकांड के खुलासे को कई पुलिस टीमें व एसओजी को लगाया था। बीती एक मार्च को बरेली में एसटीएफ की टीम ने सिरौली थाना क्षेत्र स्थित गांधी उद्यान बाउंड्री के पास घुमंतू जाति के खानाबदोश तनवीर उर्फ राजीव उर्फ सपेरा पुत्र नियाजुद्दीन उर्फ नियाजम को मुठभेड़ में धर दबोचा था।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोठा गांव के जंगल में मजार के पास घूम रहे खानाबदोश डेरा ग्राम उसैत जनपद बदायूं निवासी भूरा पुत्र कम्मू उर्फ दद्दू उर्फ दद्दा कलेंडर को धर दबोचा। पूछताछ में भूरा ने बताया कि उसके षड्यंत्र पर ही दोहरे डकैतीकांड को अंजाम दिया गया। तलाशी लेने पर भूरा के पास से लूटी गई एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा 395 व 120 बी के तहत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed