फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। विगत चार माह से वेतन से वंचित नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि जनपद एवं प्रदेश की अन्य पालिकाओं में कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप था कि अधिशासी अधिकारी के पास तीन नगर पालिकाओं का चार्ज होने के कारण वह यहां ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय पर एकत्रित सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चार माह से वंचित वेतन जारी करने, छठा वेतन समेत बकाया भुगतान करने, दैनिक संविदा कर्मचारियों के नियमित करने संबंधी कई मागों पर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो एक सप्ताह बाद वह हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गौरव, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, विजय कुमार, बुद्धसेन, लखन गिरी, विनोद कुमार, आकाश गौड़, विपिन कुमार, मुन्नी देवी, ग्रेसी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed