फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तीन घरों में चोरी

तीन घरों में चोरी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। बीती रात्रि घर में घुसे चोरों की आहट से जागे मोहल्ले के लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार मध्य रात्रि चोर बुद्धबाजार स्थित जिला पंचायत सदस्य टेक चंद कांबोज के बंद पड़े आवास के ताले तोड़कर वहां से पीतल, कांसे के बर्तनों को चुरा ले गये। चोरों ने पास में ही रहने वाले रामेश्वर दयाल के घर से भी एक मोबाइल, नकदी आदि पर हाथ साफ कर दिया। इधर करतारपुर रोड निवासी वेदप्रकाश की गैर मौजूदगी में चोर घर के ताले तोड़कर कीमती सामान बांध ही रहे थे कि खटपट की आवाज सुन जागे मोहल्लेवासियों को देख उन्होंने भागने का प्रयास किया। लेकिन मोहल्ले के लोगों की तत्परता ने एक चोर को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम भोला कालोनी निवासी हनी बताया। पुलिस ने हनी के पास से एक मोबाइल फ ोन, गले की चेन आदि भी बरामद किया है। उधर ग्राम फ तेहगंज, खेमपुर में भी बीती रात्रि चोरों ने हजारों की नकदी सहित जेवर आदि पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed