{"_id":"118-44102","slug":"Udham-singh-nagar-44102-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व आते ही बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व आते ही बाजार में बढ़ी रौनक
Udham singh nagar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दीपों का पर्व दीपावली से पूर्व शनिवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह सड़क की पटरी पर लोग खील-खिलौने, मिट्टी से बने भगवान गणेश-लक्ष्मी एवं अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां खरीद रहे हैं, वहीं पूजन सामग्री की दुकानों पर भी जमकर लोग खरीददारी कर रहे हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन ने नगर के भीतरी मार्गों पर भारी भीड़ के चलते दोपहिया, तिपहिया एवं चौपहिया वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिस कारण बाजार में लोगों को खरीददारी करने में खासी आसानी महसूस हो रही है। वहीं, रविवार को धनतेरस होने के कारण दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को सड़क तक सजा रखा है।
विज्ञापन