{"_id":"118-40842","slug":"Udham-singh-nagar-40842-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन कीचड़ में फंसा, पुलिस की हुई फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन कीचड़ में फंसा, पुलिस की हुई फजीहत
Udham singh nagar
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अपहरण और पूर्व मंत्री को धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम का वाहन कीचड़ में फंस गया। इसके चलते टीम के पहुंचने के पहले ही आरोपी व उसके परिजन घर में ताला लगाकर फरार हो गए। बीते माह स्क्रैप व्यवसायी अमित महाजन का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसमें पुलिस ने गुरपवन चीमा समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने में भी गुरपवन चीमा आरोपी था। पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दी। लेकिन अरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। सोमवार रात्रि एसएसआई केपी टम्टा के नेतृत्व में गुरपवन की गिरफ्तारी को दबिश देने के लिए एसआई लाखन सिंह, एमपी सिंह, सलाहउद्दीन की टीम गठित की गई। पुलिस का वाहन आरोपी के घर पहुंचने से पहले ही कीचड़ में फंस गया। इसी बीच किसी ने पुलिस के आने की सूचना आरोपी के परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही आरोपी व उसके परिजन समेत आस-पास के लोग भी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। एसएसआई केपी टम्टा ने बताया कि फरार आरोपी की कुर्की की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन