फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एक साल में नजर आएगा विकास : आर्य

एक साल में नजर आएगा विकास : आर्य

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने भौना इस्लामनगर में सीसी रोड, नाला निर्माण और कब्रिस्तान में कक्ष निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। आर्य ने कहा एक साल के अंदर बाजपुर में विकास का माहौल बनेगा।
विज्ञापन

रविवार को गांव भौनाइस्लामनगर, इंटर कालेज, मंडी समिति, गेट हाउस, मजरा प्रभु में वाल्मीकि धर्मशाला का लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में कबीना मंत्री आर्य ने कहा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास किया जाएगा। पेयजल की किल्लत को देखते हुए बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी में एक-एक ट्यूबवेल का प्रस्ताव बनाया गया है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों के कार्यालय स्थापित करने के लिए शासन से तीन करोड़ की धनराशि मंजूर कराई है। क्षेत्र की सड़कों का कार्य अक्तूबर से शुरू होगा। विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पतालों में चिकित्सकों की नियुक्ति का लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए चालीस करोड़ रुपये की व्यवस्था सरकार ने की है, लेकिन अचार संहिता के चलते कार्य रुका था, जल्द ही किसानों को भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर सांसद केसी सिंह बाबा, ब्लाक प्रमुख दीन दयाल भुल्लर, फेडरेशन अध्यक्ष अर्जुन रौतेला, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, सुभाष बेहड़, जसविंदर सिंह गिल, हरेंद्र सिंह लाडी, राजेंद्र बेदी, चंद्रभान गर्ग, मनोज जोशी, सुभाष शर्मा, समीर पाठक, ज्ञानचंद, उमेश जोशी, वेदभारती, निरंजन दास, रोशन गर्ग, उस्मान अली, प्रमोद राजहंस, मोहम्मद हुसैन आदि थे। संचालन राजेश गोयल ने किया। इससे पहले आर्य का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अफसरों को दी हिदायत
कार्यक्रम के दौरान पेंशन एवं अन्य कार्यों में शिकायत मिलने पर कबीना मंत्री आर्य ने कई अफसरों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी। भ्रमण में सिंचाई ईई प्रशांत विश्नोई, उपजिलाधिकारी नंदन सिंह नगन्याल, पीडी बालकृष्ण, बीडीओ धना देऊपा, तहसीलदार रमेश गौतम आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed