फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   परमानंदपुर-महुआखेड़ा गंज होकर जाएंगे भारी वाहन

परमानंदपुर-महुआखेड़ा गंज होकर जाएंगे भारी वाहन

Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर में हर समय लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रुद्रपुर से ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद और दिल्ली को जाने वाले भारी वाहनों को एनएच 74 पर परमानंदपुर से महुआखेड़ा गंज होकर मुरादाबाद को डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को एसएसपी नीलेश आनंद भरने ने काशीपुर में गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी नेताओं के साथ यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक की थी। इसमें रुद्रपुर और औद्योगिक क्षेत्र बाजपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर से ही डायवर्ट करने का सुझाव दिया गया। इसी सुझाव पर एसएसपी भरने और एएसपी जेआर जोशी ने एनएच 74 पर रुद्रपुर से आने वाले भारी वाहनों को परमानंदपुर से महुआखेड़ा गंज को डाइवर्ट करने के लिए सर्वे कराने का आदेश दिया है। एसएसआई अमर शर्मा ने बताया कि अब भारी वाहन परमानंदपुर से लोहिया पुल, गिन्नीखेड़ा होकर महुआखेड़ा गंज में काशीपुर अलीगंज मार्ग पर आएंगे। यहां से मुरादाबाद जाने के लिए अलीगंज, मुरादाबाद और पैगा-ठाकुरद्वारा होकर जाएंगे और वापसी भी इसी तरह होगी। एसएसआई ने बताया कि इस रूट पर मात्र एक रेलवे क्रासिंग महुआखेड़ा गंज पर बनेगा। अपर पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि भारी वाहनों के लिए परमानंदपुर से रोड डाइवर्ट होने से यातायात व्यवस्था में भारी सुधार होगा।
विज्ञापन


जाम से निजात दिलाओ सीएम साहब
काशीपुर। नगर के मुहल्ला सिंघान निवासी अनिल माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि काशीपुर में एनएच 74 पर फ्लाई ओवरब्रिज नहीं होने और भारी यातायात होने से हर समय महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा रहता है। इससे सफर करने वाले लोगों के अलावा नगर निवासियों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed