फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को कोतवाली में प्रदर्शन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को कोतवाली में प्रदर्शन

Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। 16 दिन पहले गंगापुर रोड पर मिले शव की शिनाख्त पप्पू पाल निवासी रामपुर के रूप में हो गई है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर सौंपते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

23 मई को गंगापुर रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके गले में धारदार हथियार से वार करने के निशान भी थे। तीन दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इधर, शुक्रवार देर रात शव की शिनाख्त पप्पू पाल (18) पुत्र स्व.लालमणी निवासी रामपुर ग्राम पटवाई के रूप में उसके मामा भदईपुरा शिवनगर निवासी नारायण पाल ने की। नारायण ने बताया पप्पू उसके साथ रहता था। 22 मई को वह घर से लापता हो गया था। उन्होंने पप्पू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी। साथ ही हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी को कोतवाली में प्रदर्शन किया। कोतवाल हरीश मेहरा ने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालाें में विजयपाल, राजपाल, मोहन लाल, राम भरोसे, राम अवतार, नारायण पाल, राम चंदर, महेश पाल, राम प्रसाद, ओम प्रकाश, संजय, सतपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed