फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   94 licenses and 119 weapons seized in arms racket operating under the guise of licenses.

Udham Singh Nagar News: लाइसेंस की आड़ में हथियारों के खेल में 94 लाइसेंस और 119 हथियार जब्त

Wed, 15 Jul 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
94 licenses and 119 weapons seized in arms racket operating under the guise of licenses.
रुद्रपुर। पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा सत्यापन अभियान चलाकर बड़ा खुलासा किया है। तीन विशेष पुलिस टीमों ने जिलेभर और बाहरी राज्यों से जारी शस्त्र लाइसेंसों की गहन जांच में 678 लाइसेंस सत्यापन के लिए चिह्नित किए। इनमें से 626 का सत्यापन पूरा हो चुका है। अब तक 94 संदिग्ध लाइसेंस और विभिन्न थानों तथा कोतवाली में 119 हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि इस कार्रवाई की शुरुआत 11 जून को कुंडा थाना क्षेत्र में फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद हुई। विवेचना में सामने आया कि कुछ लोग बाहरी राज्यों और उत्तर प्रदेश के गैर जनपदों से संदिग्ध तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीद रहे थे। इसके बाद 25 जून को उन्होंने तीन विशेष टीमों का गठन कर जिलेभर में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जांच में 108 लाइसेंस संदिग्ध पाए गए जबकि 94 लाइसेंस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। संबंधित थानों में 119 हथियार भी जब्त कराए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि थानावार कार्रवाई में बाजपुर सबसे आगे रहा। इसके अलावा केलाखेड़ा, गदरपुर, सितारगंज, कुंडा, काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर और दिनेशपुर में भी संदिग्ध लाइसेंसों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिन लाइसेंसों पर संदेह है उनकी वैधानिकता और जारी करने की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की जा रही है। अगर जांच में फर्जीवाड़ा या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
52 लाइसेंसों का सत्यापन अभी बाकी
जिले में सत्यापन के लिए चिह्नित 678 शस्त्र लाइसेंसों में से अब तक 626 का सत्यापन पूरा हो चुका है जबकि 52 की जांच होनी है। नानकमत्ता, आईटीआई, बाजपुर, खटीमा और दिनेशपुर समेत कुछ थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें दस्तावेजों का मिलान और लाइसेंस धारकों का सत्यापन कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि शेष जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध लाइसेंसों की संख्या में बदलाव संभव है।
--
बाहरी राज्यों के लाइसेंस जांच के घेरे में
एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि कई शस्त्र लाइसेंस बाहरी राज्यों और उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों से जारी किए गए हैं। इन्हीं लाइसेंसों के आधार पर हथियार खरीदे जाने की जानकारी मिलने के बाद विशेष अभियान शुरू किया गया। पुलिस अब संबंधित जिलों और राज्यों से रिकॉर्ड का मिलान कर रही है। अगर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में अनियमितता या फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल मिला तो संबंधित लाइसेंस निरस्त कराने के साथ ही प्राथमिकी और गिरफ्तारी की जाएगी।
--
अलग-अलग राज्यों में रवाना होंगी टीमें
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि जांच में पंजाब, अमृतसर और यूपी से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने की बात सामने आई है। इसकी जांच के लिए गठित की गई टीमें इन राज्यों में जाकर पड़ताल के बाद अभियुक्तों पर शिकंजा कसेंगी।

--
थानावार मिले शस्त्र लाइसेंस
थाना/कोतवाली का नाम कुल लाइसेंस
कोतवाली बाजपुर 131
कोतवाली खटीमा 74
कोतवाली काशीपुर 66
कोतवाली आईटीआई 65
कोतवाली रुद्रपुर 47
कोतवाली सितारगंज 41
कोतवाली गदरपुर 40
कोतवाली किच्छा 34
कोतवाली पंतनगर 30
कोतवाली जसपुर 27
थाना केलाखेड़ा 25
कोतवाली नानकमत्ता 24
जसपुर (अन्य सूची/विवरण अनुसार) 22
थाना झनकईया 18
थाना दिनेशपुर 17
कोतवाली कुण्डा 12
थाना पुलभट्टा 05
कोट
जिले में फर्जी, संदिग्ध या नियम विरुद्ध तरीके से बनाए गए शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। - अजय गणपति, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed