फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   93 banks, not the fire-fighting arrangements

93 बैंकों में आग बुझाने के इंतजाम पूरे नहीं

Mon, 01 Feb 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन

जिले के दर्जनों बैंकों में आग बुझाने को लेकर पूरे इंतजाम नहीं हैं। कहीं फायर अलार्म तो कहीं स्मोक डिटेक्टर सिस्टम नहीं लगा है। रिजर्व बैंक के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की जांच में यह लापरवाही उजागर हुई है। विभाग ने कुल 176 बैंकों की जांच की, जिनमें 93 बैंकों में लापरवाही की रिपोर्ट मुख्यालय के माध्यम से रिजर्व बैंक को भेजी गई है।

विज्ञापन

 

दरअसल कुछ समय पूर्व देहरादून में रिजर्व बैंक और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई थी। रिजर्व बैंक ने प्रदेश के बैंकों में आग बुझाने के इंतजामों की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यालय के निर्देश पर यूएस नगर जिले में भी बैंकों की जांच की गई। जांच में 85 बैंकों में फायर अलार्म नहीं मिले, जबकि 93 बैंकों में स्मोक डिटेक्टर सिस्टम नहीं था। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक छह बैंकों में डीसीपी, 10 में एबीसी एक्सटिंग्यूशर और 5 बैंकों में कार्बन डाई ऑक्साडड एक्सटिंग्यूशर नहीं मिला।

विज्ञापन


कुछ बैंकों में वाटर एक्सटिंग्यूशर भी नहीं था। शहरवार देखें तो खटीमा में 19, जसपुर में 13, पंतनगर में 4, रुद्रपुर में 12, गदरपुर में 6, दिनेशपुर में 3, लालपुर में 1, किच्छा में 12, सितारगंज में 19, नानकमत्ता में 6 और काशीपुर में एक बैंक में फायर अलार्म और स्मोक डिटेक्टर सिस्टम नहीं पाया गया। एफएसओ हरीश गिरी ने बताते हैं कि स्मोक डिटेक्टर सिस्टम लगे बैंक में यदि धुआं उठता है तो अलार्म बज जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका एसएमएस भी संबंधित बैंक अधिकारी के मोबाइल पर आ जाता है। जिसके चलते आग लगने की घटना के बाद तुरंत बचाव हो जाता है। विभिन्न श्रेणियों की आग को बुझाने के लिए डीसीपी, एबीसी, सीओटू एक्सटिंग्यूशर लगाए जाते हैं, लेकिन आधे से अधिक बैंकों में सिस्टम नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed