{"_id":"5ac3d0d54f1c1bd2618b55a5","slug":"91522782421-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 दिन की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे 35 सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 दिन की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे 35 सचिव
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिले की सभी 35 सहकारी समितियों के सचिव मंगलवार को हड़ताल खत्म कर काम लौट आए। उप निबंधक, सहकारी समितियां कुमाऊं मंडल एमपी त्रिपाठी के आश्वासन पर उन्होंने 43 दिन लंबी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। सभी सचिवों ने राज्य सरकार को रबी विपणन सत्र 2018-19 के लिए गेहूं खरीद और समिति से जुड़े अन्य कार्यों में पूरा सहयोग करने की बात कही।
उत्तराखंड में सभी जिलों के सहकारी समितियों के सचिव सातवें वेतनमान, वेतन विसंगति दूर करने और स्थायी वेतन की व्यवस्था की मांग को 19 फरवरी से हड़ताल पर थे। कार्य में व्यवधान को देखते हुए निबंधक सहकारी समितियों ने हड़ताली सचिवों पर कार्रवाई करते हुए उनके स्थान पर विभागीय अधिकारियों को समितियों पर तैनात कर दिया था।
मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में उप निबंधक, सहकारी समितियां (कुमाऊं) एमपी त्रिपाठी ने जिले के सभी 35 सचिवों के साथ करीब तीन घंटे वार्ता की। साधन समिति सचिव परिषद ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष श्याम पाल सिंह यादव ने कहा कि सचिवों को तीनों मांगों के माने जाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
इस आधार पर सचिवों ने हड़ताल खत्म कर दी है। इस दौरान एके अग्निहोत्री, सुरेश चंद्र सती, बिंदू खान, केके गुप्ता, हसुनुद्दीन, जितेंद्र शर्मा, नंदप्रकाश रस्तोगी, प्रमोद सैनी, बेनीराम वर्मा, अशोक तिवारी, फूल सिंह चौहान आदि थे।