{"_id":"07d863e6f4ff752f35c43bcbd62a6d11","slug":"90-people-arrested-on-the-hanging-sword-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 लोगों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 लोगों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल पहले हुए चर्चित चूड़ामणि कांड की याद फिर ताजा हो गई है। सीबीसीआईडी ने मामले की जांच कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। जिसके बाद सीजेएम कोर्ट से 90 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
जनवरी 2006 में रम्पुरा में एक युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगा था। दबाव बढ़ा तो चौकी प्रभारी चंचल शर्मा ने युवक के पिता चूड़ामणि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। तबियत बिगड़ने पर वृद्ध को छोड़ दिया गया था। लेकिन घर जाने के दो दिन बाद 18 जनवरी को स्वास्थ्य खराब हुआ और चूड़ामणि की मौत हो गई थी। रम्पुरा चौकी पुलिस पर वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रम्पुरा के लोग सड़क पर उतर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने शव को कोतवाली के सामने सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था और कोतवाली में पथराव किया था। पथराव में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ तितर बितर कर दी थी। मृतक के भाई ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 19 जनवरी को पुलिस की तरफ से भी 35 नामजद सहित 90 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले ने राजनैतिक रंग लिया तो जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई। सीबीसीआईडी ने जांच मेें 57 अज्ञात लोगों के नाम भी खोल दिए और चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट से 90 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं।
विज्ञापन
रम्पुरा चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि चूड़ामणि मामले में सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने की पुष्टि करते हुए जल्द ही आरोपियों को वारंट तामील कराने की बात कही है।
कोर्ट से जिन 90 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हुए हैं, उनके से सभी वार्ड नंबर 7 और 8 के हैं। जिनमें रामपाल, बबलू, छोटे उर्फ किशनलाल, मनमोहन, घनश्याम, विजयपाल, राजू, विरमा, सरस्वती, रामदुलारी, रुपन देवी, महारनि, विद्याराम, चंद्ररेखा, तजेंद्र सिंह, गायत्री, भगवान देवी, मुकेश, जीवन लाल, नन्हेलाल, महीपाल, केदार दत्त, विद्याराम उर्फ वेदराम, मूलचंद्र, लाडो, महेश, ध्रुव सिंह, पप्पू, ओमप्रकाश, रामनिवास, अमरपाल, प्रमोद दूबे, बनारसी लाल, मोहन देई, चुन्नीलाल, अनरा, भजनलाल, मुन्नी देवी, गोधन, वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, बंटी उर्फ राजेश गुप्ता, रतनलाल, पूरन प्रकाश, गोवर्धन, जोगेंद्र, लढिया उर्फ ओंकार, नेमचंद्र, मेघराज, ननवीर, हरीश कुमार, नंदकिशोर, मछोटेलाल, केवलराम, प्रदीप सरकार, कल्लू, रोहताश, प्रेमशंकर, चंद्रसेन, पप्पू धरमपाल, कप्तान, देवप्रकाश, प्रेमपाल, चंद्रपाल पुत्र रामभरोसे, कमला, चंद्रपाल पुत्र भूपाल राम, गायत्री, राकेश, चमेली, केवलराम, प्रेमवती, भगवान देवी, ज्ञान सिंह उर्फ ज्ञानी, राजू देवी, परमेश्वरी लाल भगत, शिशुपाल, राजबली, राजू, केदार उर्फ पप्पू, जागनलाल, मूलचंद, गोपीसागर, सोमपाल लोहावले, कुंवरपाल कोली, प्रेमवती, शेर सिंह, मुन्नी देवी हरीदत्त, किशोरपाल हैं।