{"_id":"5b9ab5b1867a557f5e02c0d7","slug":"81536865713-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में हरे पेड़ों पर चली आरोपी, दर्जनों पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में हरे पेड़ों पर चली आरोपी, दर्जनों पेड़ काटे
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
लालपुर। किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में लगे सागौन, आम आदि के पेड़ों को बिना अनुमति कटवा दिया गया। कई पेड़ों के ठूंठ भी साफ कर दिए गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की। इसके बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी कराई। बताया जा रहा है कि 27 पेड़ों को काटा गया है।
लालपुर निवासी इकबाल अहमद ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजे शिकायती पत्र में स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि स्कूल में लगे पेड़ों को बिना अनुमति के काटा गया है। कहा कि अन्य पेड़ों के साथ सागौन, सेमल और आम के दर्जनों पेड़ काटकर प्रबंधन कमाई कर रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
इस पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को मौका मुआयना करने के लिए भेजा। टीम ने कटे पेड़ों की वीडियोग्राफी कराकर प्रबंधन से बातचीत की। प्रबंधक देवकुमारी सिंह ने कहा कि प्रबंध समिति की सहमति से पेड़ कटवाए गए हैं। विभाग से अनुमति लेना ठेकेदार का काम है।
विज्ञापन
इधर रेंजर हरीश राम आर्या ने बताया कि किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में लगे पेड़ों के काटे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। अभी तक लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।