{"_id":"6519c73f70e728cfdf0c26a7","slug":"77-gm-illegal-substance-seized-rudrapur-news-c-234-1-shld1017-636-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 77.90 ग्राम स्मैक के साथ धरे गए दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 77.90 ग्राम स्मैक के साथ धरे गए दो आरोपी
Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 77.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।
कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसएसआई हरविंद्र कुमार, एसआई इंदर सिंह ढैला ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिनी ट्रक एसोसिएशन सिडकुल रोड के पास से बाइक सवार विडौरा मझोला थाना नानकमत्ता निवासी मांग सिंह और शक्तिफार्म नंबर चार निवासी गौतम विश्वास को धर दबोचा। तलाशी लेने पर मांग सिंह के कब्जे से 47 ग्राम और गौतम के कब्जे से 30.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया गया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।