फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   67 cases of missing aluminum

गायब हुई एल्युमीनियम की 67 पेटियां

Mon, 15 Feb 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ लालपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ लालपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली से एक फैक्ट्री में माल लेकर आए ट्रक से एल्युमीनियम की 67 पेटी गायब हो गई। ट्रक खड़ा कर चालक गायब हो गया।  फैक्ट्री प्रबंधक ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


रविवार को सत्या मैटर लालपुर के प्रबंधक रवि ग्रोवर ने बगवाड़ा चौकी में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी 2016 को सिंह ट्रांसपोर्ट दिल्ली में ट्रक संख्या यूके06सीए 2544 में अल्युमीनियम की 280 पेटी लोड की गई थी। लेकिन जब ट्रक माल लेकर फैक्ट्री पहुंचा तो उसमें 213 पेटी ही पाई गई। बाकी बची पेटियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि करीब 3070 किलो एल्युमीनियम कम प्राप्त हुआ है, जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये है। कंपनी प्रबंधक ने गायब सामान को बरामद करने की मांग की है। एसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि ट्रक फैक्ट्री में लाकर चालक गायब है। बताया जा रहा है कि खेड़ा में उसके रिश्तेदार रहते हैैं। चालक के मिलने पर ही गायब सामान के बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed