{"_id":"6984fb0d1c4e7a2deb0e793c","slug":"6640-lakh-rupees-transferred-to-the-accounts-of-193-beneficiaries-of-pm-awas-yojana-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-138859-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम आवास के 193 लाभार्थियों के खाते में भेजे 66.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम आवास के 193 लाभार्थियों के खाते में भेजे 66.40 लाख रुपये
Fri, 06 Feb 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 193 लाभार्थियों के खाते में 66, 40,000 रुपये हस्तांतरित किए गए। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भेंट किए गए।
नगर निगम सभागार में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दो लाभार्थियों को पहली किस्त, 18 लाभार्थियों को दूसरी किस्त व तीसरी किस्त और 31 लाभार्थियों को अंतिम किस्त की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई। मेयर दीपक बाली ने बताया अब तक लाभार्थियों को 26,59,00,000 रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। मेयर बाली ने लाभार्थियों से कहा कि यदि आपसे कोई आवास दिलवाने के नाम पर रुपये लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़ ने भी विचार रखे।
यहां पर राहुल पैगिया, विजय बॉबी, एसएनए शालिनी नेगी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर मो. जफर, सीएलटीसी तनवीर आलम, मुकेश चावला, अर्जुन सिंह, अब्दुल कादिर, अभिषेक गोयल, पार्षद अनीता कांबोज, शाह आलम, बीना नेगी आदि मौजूद रहे।