फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सितारगंज के रसोईयापुर गांव में बाघ की दहशत

सितारगंज के रसोईयापुर गांव में बाघ की दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज के रसोईयापुर गांव में बाघ की दहशत
सितारगंज। पीलीभीत के न्यूरिया में खेत पर काम करने गए ग्रामीण पर बाघ के जानलेवा हमले के बाद सितारगंज के गांवों में बाघ की दहशत है। सितारगंज के बिज्टी गांव के बाद अब रसोईयापुर में बाघ के देखने की पुष्टि ग्रामीणों ने की है। साथ ही खेतों में और कैलाश नदी किनारे बाघ के पगचिह्न भी देखे गए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सितारगंज के बिज्टी, तिगड़ी, कौंधा अशरफ और पटिया गांव में बाघ देखने से लोग दहशत में हैं। तब बाघ ने बिज्टी में दो पालतू जानवरों को निवाला बनाया था। सितारगंज के रसोईयापुर गांव के खेतों और नदी किनारे बाघ के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी, जिस पर टीम ने पगचिह्न की जांच कर बाघ होने की पुष्टि की है। हालांकि वन अधिकारियों का कहना है कि पगचिह्न कुछ दिन पुराने हैं।
विज्ञापन


रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में लोगों से सतर्क रहने को कह दिया है। बताया कि ग्रामीणों को सूर्यास्त और तड़के नदी किनारे और खेतों में जाने को मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed