{"_id":"5b4f8ff54f1c1b3b748b5992","slug":"51531940853-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में बारिश नहीं होने से तुमड़िया जलाशय सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में बारिश नहीं होने से तुमड़िया जलाशय सूखा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। क्षेत्र में बारिश नहीं होने से तुमड़िया जलाशय सूखा पड़ा है, जिससे नहरें भी सूखी हैं। तुमड़िया जलाशय ढेला नदी और कोसी नदी के पानी और स्थानीय नदी नालों के पानी से भरता है। अभी तक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। ढेला नदी के उद्गम क्षेत्र में भी बारिश नहीं हुई है।
कोसी नदी में कुल 150 क्यूसेक पानी आया है। कोसी बैराज से तुमड़िया डैम में पानी भरने के लिए नहर बनी है। इस नहर में तभी पानी आता है जब कोसी नदी में कम से कम 700 क्यूसिक पानी होता है। क्षेत्र में एक दो बार हल्की बारिश हुई है। इससे जलाशय में बने गड्ढे भरे हैं। गेट खुलने पर नहरों में पानी नहीं जा रहा है। तुमड़िया जलाशय से जिला मुरादाबाद और रामपुर तक सिंचाई होती है।
उन क्षेत्र में भी बारिश नहीं हुई है, जिससे सिंचाई के लिए पानी की मांग आ रही है। सहायक अभियंता जलाशय जेएस बिष्ट ने बताया कि ढेला नदी और कोसी नदी में पानी नहीं आने से जलाशय में पानी नहीं भर रहा है। अभी तक जलाशय सूखा पड़ा है। जलाशय के भीतर बने गड्ढे ही पानी से भरे हुए हैं। जब जलाशय में ही पानी नहीं है तो रामपुर और मुरादाबाद के सिंचाई क्षेत्र की मांग कैसे पूरी की जा सकती है।