{"_id":"5e8af6838ebc3e6fd22b3443","slug":"50-thousand-loss-in-fire-incident56","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से झोपड़ी में लगी आग, 50 हजार का नुकसान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। वार्ड नम्बर 3 जसपुर खुर्द में मंगुरी देवी का परिवार एक झोपड़ी में रहता है। मंगुरी के पति लीला सिंह की मृत्यु हो चुकी है। पुत्र अमर सिंह व राजेन्द्र सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। रविवार की रात्रि हो रही आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा उसकी झोपड़ी पर आ गिरा। देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई । इस दौरान घर के सभी लोग झोपड़ी के बाहर दूसरी जगह सो रहे थे। एकाएक झोपड़ी में लगी आग को देख परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर मदद को आये लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मंगुरी ने बताया कि इस दौरान लगभग 50,000 रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
उधर सोमवार की सुबह क्षेत्र के लेखपाल ने मौके पर पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।