फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   460 crore drainage scheme gets green signal

Udham Singh Nagar News: 460 करोड़ की ड्रेनेज योजना को मिली हरी झंडी

Sat, 07 Mar 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
460 crore drainage scheme gets green signal
रुद्रपुर। वर्षों से मानसून के दौरान जलभराव की मार झेल रहे रुद्रपुर को राहत मिलने वाली है। शासन ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम के कायाकल्प के लिए तैयार की गई 460 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दे दी है। इसके लिए 111 करोड़ रुपये की पहली किश्त जल्द ही जारी होने जा रही है।
विज्ञापन

शासन के सचिव युगल किशोर पंत से हुई वार्ता के बाद मेयर विकास शर्मा ने बताया कि कार्यभार संभालने से पहले ड्रेनेज सिस्टम के लिए 300 करोड़ का पुराना प्रोजेक्ट फाइलों में दबा था। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई मुलाकातें कीं और समस्या की गंभीरता से अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने शहर का व्यापक सर्वे किया और स्थानीय पार्षदों के सुझावों को शामिल करते हुए व्यावहारिक और प्रभावी नया प्रस्ताव तैयार किया गया। गहन मंथन के बाद तैयार इस 460 करोड़ रुपये के मास्टर प्लान में पूरे शहर को चार अलग-अलग जोनों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की प्रगति पर जारी होगा शेष बजट
योजना के प्रथम चरण के तहत जोन-1 (वार्ड संख्या 1 फुलसूंगा और वार्ड संख्या 16 बगवाड़ा क्षेत्र) के लिए 111 करोड़ रुपये की राशि जल्द जारी होने जा रही है। इससे निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। पहले चरण की प्रगति के आधार पर आगामी चरणों के लिए शेष बजट जारी किया जाएगा। मेयर ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना रूद्रपुर के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed