फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   402 Aspirants Leaves Polytechnic Entrance

402 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
402 Aspirants Leaves Polytechnic Entrance
काशीपुर। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को पांच केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 402 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

राज्य के पॉलिटेक्निकों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक के एकेडमिक ब्लॉक, आइटी ब्लॉक, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज, जीबी पंत इंटर कॉलेज, तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक इंजीनियरिंग की परीक्षा हुई। पंजीकृत 1115 में से 835 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक फार्मेसी की परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक के एकेडमिक ब्लॉक, आईटी ब्लॉक, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में हुई। 488 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 365 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जोनल अधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि इंजीनियरिंग और फार्मेसी की परीक्षा में 402 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। बीईओ आरएस नेगी, आरटीओ अनीता चंद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरीश आर्या, राज्य कर अधिकारी हेमलता शुक्ला, लोनिवि के एई एसएस जड़ौत, उपनिबंधक नंदकिशोर केंद्रों के जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। वहां पर केंद्र अधिकारी आदेश कुमार, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, ब्रजेश कुमार गुप्ता, त्रिवेंद्र सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed