फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   40 thousand cash and jewelry from the house in broad daylight

दिन दहाड़े घर से 40 हजार की नगदी व जेवर साफ

Sun, 13 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sun, 13 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

 शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने एक घर में अलमारी का लाकर खोल उसमें रखी 15 हजार की नगदी समेत करीब 40 हजार रुपये के जेवर उड़ा लिए। घर में मौजूद बूढ़ी महिला के शोर मचाने पर कुछ युवाओं ने बाइक लेकर चोरों का पीछा भी किया। परंतु वो हाथ नहीं आए। पुलिस घटना के पीछे परिवार के किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन

  रुद्रपुर ग्रामसभा के ठाकुरनगर निवासी शिवपद साना और उसका बड़ा बेटा सिडकुल में कार्य करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे शिवपद की बूढ़ी मां घर के पिछवाड़े सब्जी की क्यारी में थी। इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों में से एक बाइक के साथ ही सड़क पर खड़ा रहा, जबकि, दूसरे ने घर में घुसकर अलमारी से चाबी ढूंढकर लाकर खोल खंगाल डाला। घर के अंदर से आती आवाज को सुन बूढ़ी महिला जब तक पिछवाड़े से आई, सड़क पर खड़े साथी के आवाज देने पर घर में घुसा चोर निकल आया और बाइक पर सवार होकर गोविंदनगर गांव की ओर भाग गया। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के कुछ युवाओं ने बाइक से चोरों के भागने की दिशा में पीछा भी किया। परंतु सफलता नहीं मिली। परिजनों की सूचना पर सिडकुल से लौटे शिवपद ने चोरों द्वारा 15 हजार की नगदी, सोने के झुमके, चांदी की पायल, चेन सहित एक मोबाइल के चोरी होने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed