फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   4 cases in district.

कोरोना की दूसरी लहर के 334 ही सक्रिय केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
4 cases in district.
ऊधमसिंह नगर कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला करने में भी सफल रहा। कोरोना वायरस से करीब करीब ढ़ाई महीने की जंग के बाद अब जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। अब जिले में कोरोना के सिर्फ 334 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

मार्च के आखिर में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब तक जिले में 17 हजार, 342 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन पिछले एक पखवाड़े में जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट एक पखवाड़े पहले 89 प्रतिशत था, वह अब आठ प्रतिशत सुधार के साथ 97 प्रतिशत पहुंच चुका है।
विज्ञापन

जिले में 31 मई तक कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2,198 थी, जो कि अब सिर्फ 334 रह गई है। जिले में छह मई को एक दिन में सर्वाधिक 1196 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो जून को 44 लोग संक्रमित मिले व पांच की मौत हुइ थी। जबकि मंगलवार को जिले में सिर्फ आठ लोग ही संक्रमित मिले। जिले में कोरोना संक्रमण से एक दिन में 27 लोगों की मौत का रिकॉर्ड दो बार बन चुका है, जबकि मंगलवार और रविवार को कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूूसरी लहर में तीन प्रतिशत से अधिक रही मृत्यु दर
रुद्रपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में मृत्यु दर अधिक रही। पिछले करीब एक साल में जिले में कोरोना संक्रमण से लगभग 750 लोगों की मौत हुई है। पहली लहर में कोरोना से संक्रमण की मृत्यु की दर एक प्रतिशत से भी कम थी। जिले में पहली लहर में कोरोना संक्रमण से 117 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा करीब छह गुना रहा। दूसरी लहर में मृत्यु दर तीन प्रतिशत से अधिक रही।

जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सैंपलिंग, टीकाकरण और सर्विलांस टीम की बहुत बड़ी भूमिका रही। कोरोना संक्रमण के चरम पर होने के दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार ड्यूटी पर मुस्तैद रहीं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या व कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार घट रहा है।
डॉ. अविनाश खन्ना, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed