फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   4 Atal School inaugrated

अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाएंगे 797 सरकारी शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
4 Atal School inaugrated
रुद्रपुर/खटीमा/दिनेशपुर/किच्छा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को जिले में चार अटल उत्कृष्ट स्कूलों का उद्घाटन किया। जिले में चयनित कुल 12 अटल उत्कृष्ट स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए राजकीय स्कूलों से 797 शिक्षक-शिक्षिकाओं का बृहस्पतिवार को चयन भी होगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर में अटल उत्कृष्ट आदित्य नाथ झा इंटर कॉलेज का उद्घाटन करते हुए पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत आज जिले में चार अटल उत्कृष्ट स्कूल एएनझा रुद्रपुर, जीआईसी दिनेशपुर, जीजीआईसी किच्छा और थारू इंटर कॉलेज खटीमा का उद्घाटन हो रहा है। जिले में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 14 अटल स्कूलों का उद्घाटन होना है। इन स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के 797 शिक्षक-शिक्षिकाओं की बृहस्पतिवार को स्क्रीनिंग होगी फिर इंटरव्यू के बाद चयन होगा। इसके लिए 3,950 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उत्कृ ष्ट स्कूलों में कक्षा छह से नवीं तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा मंत्री ने हरेेला पखवाड़े पर हर्बल गार्डन में अर्जुन का पौधा लगाया। कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, सीईओ आरसी आर्या, डीईओ बेसिक एके सिंह, उप शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, प्रधानाचार्य केके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

खटीमा में थारु राइंका अटल उत्कृष्ट स्कूल का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार शाम उद्घाटन किया। पहले गौरा देवी पर्यावरण यात्रा के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद पांडेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वीडियो कांफ्रें सिंग के माध्यम से मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की जनता को स्कूल के शुभारंभ और हरेला की बधाई दी। धामी ने कहा कि वे 23 जुलाई को जिले में प्रवास करेंगे तथा 24 जुलाई को अपने गृह क्षेत्र में आएंगे। वहां पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, विनीता सक्सेना, विमला बिष्ट, विमला मुडेला, दिगंबर कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने अटल उत्कृष्ट योजना में चयनित राइंका बंडिया उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन किया। वहां पर बीईओ सोनी मेहरा, तहसीलदार यूसुफ अली आदि थे। वहीं, शिक्षा मंत्री पांडेय को बीएड (टीईटी प्रथम) प्रशिक्षित महासंघ ने नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा।
दिनेशपुर में शिक्षा मंत्री ने अटल उत्कृष्ट चितरंजन राहा इंटर कॉलेज का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य सुभाष शुक्ला ने कहा कि अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से 40 बच्चों ने आवेदन किया है। बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष विजय मंडल ने मंत्री से बांग्ला भाषी क्षेत्रों के स्कूलों में बांग्ला भाषा की शिक्षा शुरू करने की मांग की। वहां पर अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं रघुनाथ लाल, बीईओ रवि मेहता, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार आदि थे।
किच्छा में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। जीजीआईसी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री का स्वागत विधायक राजेश शुक्ला ने किया। वहां पर मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, विवेक सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष शैली फुटेला, डिंपल बांगा, अमरीक सिंह मंड आदि थे।

राजकीय उच्चतर प्राथमिक स्कूल के अध्यापक होंगे समायोजित
रुद्रपुर। करीब ढाई वर्षों से एएनझा इंटर कॉलेज के पुस्तकालय भवन में चल रहे राजकीय उच्चतर प्राथमिक स्कूल रंपुरा में बच्चों की संख्या शून्य हो गई। इन बच्चों को एएनझा इंटर कॉलेज में प्रवेश दे दिया गया है। अब इस स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं व अन्य कर्मचारियों को निकटतम दूसरे स्कूल में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed