{"_id":"5b9ab5a4867a5501363bd1e7","slug":"31536865700-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवाला गांव के युवक में डेंगू के लक्षण, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवाला गांव के युवक में डेंगू के लक्षण, भर्ती
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बरसात का मौसम अब बीतने को है और डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। किच्छा और खटीमा के बाद क्षेत्र निवासी एक युवक में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागवाला (रुद्रपुर) निवासी और मजदूरी करने वाले अखिलेश (20) पुत्र हरिकिशन को तीन दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। मुंह से खून और खांसी होने पर उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बुधवार रात को उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
वहां चिकित्सकों ने उसका एलाइजा टेस्ट कराया। जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी ने बताया कि युवक में डेंगू के लक्षण मिले हैं, लेकिन एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक को डेंगू है या नहीं। बताया कि एलाइजा टेस्ट की रिपोर्ट तीन दिन में आएगी।