{"_id":"5ac3d0d74f1c1bd1618b564e","slug":"31522782423-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से तीसरे दिन पहुंची रोडवेज बसें, बाघ व संपर्क क्रांति भी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से तीसरे दिन पहुंची रोडवेज बसें, बाघ व संपर्क क्रांति भी लेट
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के फैसले के विरोध में पंजाब, यूपी आदि राज्यों में हिंसक प्रदर्शनों के चलते रोडवेज बसों और ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
रुद्रपुर डिपो से चंडीगढ़, पटियाला और लुधियाना के लिए रविवार को तीन बसें निकली थीं। सोमवार को पंजाब के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शनों के चलते बसें रुद्रपुर के लिए संचालित नहीं हो सकीं। विरोध प्रदर्शन रुकने के बाद मंगलवार को तीसरे दिन बसें रुद्रपुर डिपो पहुंचीं। इसके अलावा सोमवार को रुद्रपुर डिपो की दिल्ली रूट पर संचालित कई बसें हापुड़ से ही वापस लौट आईं थीं।
कुछ दिल्ली से वाया बुलंदशहर रुद्रपुर पहुंचीं थी। इसके साथ ही ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सोमवार रात को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे विलंब से मध्यरात्रि करीब दो बजे रुद्रपुर स्टेशन पर पहुंची। जबकि ट्रेन का पहुंचने का समय आठ बजकर 54 मिनट है।
विज्ञापन
मंगलवार को बाघ एक्सप्रेस ट्रेन करीब 12 घंटे देरी से शाम छह बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। जबकि बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का सही समय सुबह छह बजकर 53 मिनट है। ट्रेनों और बसों का संचालन प्रभावित होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।