{"_id":"59c6b2834f1c1b21688b6370","slug":"31506194051-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान यूनियन ने काशीपुर तहसील को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान यूनियन ने काशीपुर तहसील को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दो दिन से हो रही बारिश से कई एकड़ धान और गन्ने की फसल खराब हो गई है। इससे किसान बर्बादी के कगार पर है। किसान यूनियन ने प्रशासन से काशीपुर तहसील को आपदा ग्रस्त घोषित कर फसल बीमा क्लेम दिलाने की मांग की है।
शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे धान की फसल जमीन में बिछकर खराब हो गई है। भाकियू के नेता टीका सिंह सैनी ने कहा कि कुंडेश्वरी मार्ग पर खेतों में आवासीय कालोनी बनी है। कालोनी की ऊंची ऊंची सड़के बनी होने से पानी का बहाव रुक गया है। इससे सैकड़ों एकड़ भूमि खराब हो गई है। किसानों ने सहकारी समितियों और बैंकों से फसली ऋण लिया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किस्तें भी जमा कर दी है। उन्होंने प्रशासन से काशीपुर तहसील को आपदा ग्रस्त घोषित कर किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की। काशीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम कुदईयां वाला, कुंडेश्वरी मार्ग पर सांई मंदिर के पूर्व और ग्राम बरखेड़ा पांडे में खेतों में पानी भरने से धान की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
बरखेड़ा पांडे के प्रधान सरफराज आलम ने बताया कि उसके गांव में जल भराव से किसानों की साठ प्रतिशत फसल पानी में डूब गई है। गन्ना की फसल भी गिर गई। किसान विकास क्लब के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि अधिकांश किसानों के प्रधानमंत्री फसल बीमा है जिसकी किस्तें जिला सहकारी बैंक से कट गई है। कहा कि अगर सरकार ने फसल बीमा का क्लेम नहीं दिया तो किसानों का सहकारी बैक का ऋण चुकाना मुश्किल हो जाएगा।