फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   300 Players fets 4500 rupees soon

खेल छात्रवृत्ति : जिले के 300 खिलाड़ियों के खाते में जल्द आएंगे 4500 रुपये

Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 02 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
300 Players fets 4500 rupees soon
खेल विभाग अगस्त, सितंबर और अक्तूबर के एक साथ भेजेगा 1500-1500 रुपये
विज्ञापन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना (खेल छात्रवृत्ति) में चयनित जिले के 300 खिलाड़ियों के खाते में जल्द 4500 रुपये आएंगे। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के खाता नंबर के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन खिलाड़ियों ने अपना खाता नंबर नहीं दर्ज किया है, उन्हें कर्मचारी फोन कर खाता नंबर मांग रहे हैं।
होनहार खिलाड़ियों की डाइट बढ़ाने और उन्हें खेल के उपकरण खरीदने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की गई है। पूर्व में ट्रायल के माध्यम से आठ से 14 आयु वर्ग के 300 खिलाड़ियों (150 बालक व 150 बालिकाएं) को चयनित किया गया है। इन्हें सरकार की ओर से प्रति माह 1500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। बीते वर्ष खिलाड़ियों को सितंबर से खेल छात्रवृत्ति दी गई थी लेकिन इस बार अगस्त से खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोट-खिलाड़ियों को अगस्त, सितंबर और अक्तूबर के एक साथ 4500 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे। निदेशालय से खिलाड़ियों के सत्यापन करने के निर्देश मिल चुके हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद खिलाड़ियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी।- गिरीश कुमार, प्रभारी डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 से 23 आयुवर्ग में नहीं मिले पूरे खिलाड़ी
रुद्रपुर। 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 2000 रुपये खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर एथलेटिक्स समेत 10 खेलों के 200 खिलाड़ियों को छांटने के लिए ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल के दौरान सिर्फ 150 खिलाड़ी ही हो पाए हैं। जिले को 50 खिलाड़ियों की और जरूरत है। प्रभारी डीएसओ ने बताया कि जल्द ही दोबारा ट्रायल लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed