{"_id":"60afe6448ebc3eac94654f63","slug":"2589-cases-reduces-within-10-days-rudrapur-news-hld425714099","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन में कोरोना के 2589 सक्रिय केस घटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन में कोरोना के 2589 सक्रिय केस घटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले 10 दिनों में जिले में कोरोना के 2,589 सक्रिय केस कम हुए हैं। साथ ही पहले की अपेक्षा कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में 505 संक्रमित स्वस्थ हुए जबकि 139 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अस्पतालों में भर्ती 13 लोगों की मौत हुई।
जिले में 18 मई तक कोरोना के सक्रिय केसों की सर्वाधिक संख्या 5,570 थी। 27 मई यानी बृहस्पतिवार को कुल सक्रिय केसों की संख्या घटकर 2,981 हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक जिले में कुल 32,828 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 29,847 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा भी कम हुआ था। जिले में छह मई को एक दिन में सर्वाधिक रिकॉर्ड 1196 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि बृहस्पतिवार को सिर्फ 139 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए।
इधर, बृहस्पतिवार को रुद्रपुर कोविड अस्पताल और विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित सात पुरुषों और छह महिलाओं की मौत हुई। इससे पूर्व जिले में एक दिन में 27 लोगों की मौत का दो बार रिकॉर्ड बन चुका है। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे नियंत्रित हो रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के लिए जिलेभर में 2762 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही होम आइसोलेशन में रह रहे 443 और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती 62 संक्रमित स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
रुद्रपुर में 35 कंटेनमेंट जोन की संस्तुति
छतरपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 114 ग्रामीणों के लिए सैंपल
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में 35 नए कंटेनमेंट जोन की संस्तुति की गई। छतरपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की कंट्रोल रूम की टीम ने 114 ग्रामीणों के सैंपल लिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के भी सैंपल लिए गए।
स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने छतरपुर गांव में ग्रामीणों के 106 रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोरोना जांच की। इसमें सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि आठ ग्रामीणों की आरटीपीसीआर जांच की गई जिनकी जांच रिपोर्ट कल आने की संभावना है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के आरटीपीसीआर जांच के लिए 67 सैंपल लिए गए। मोबाइल टीम ने कुल 262 सैंपल लिए। वहां पीसीपीएनडीटी एक्ट के जिला समन्वयक प्रदीप महर, संजय पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, विकास शर्मा, प्रमोद, अरुण बघेल, गोविंद, विक्रम बिष्ट थे। (संवाद)