फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   250 Fog Safe devices will cut through the fog

Udham Singh Nagar News: कोहरे को चीरेगी 250 फॉग सेफ डिवाइस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
250 Fog Safe devices will cut through the fog
काशीपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगा दी है। इस डिवाइस से कोहरे में सिग्नल साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित, संरक्षित एवं अपेक्षाकृत तेज ट्रेन संचालन में आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस का महत्वपूर्ण योगदान है। इस डिवाइस से पहले कोहरे के दौरान ट्रेन की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा थी। फॉग सेफ डिवाइस लगने से गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई।
विज्ञापन

फॉग सेफ डिवाइस से लोको पायलटों को सिग्नल की जानकारी मिल जाती है। बताया कि मंडल में करीब 250 डिवाइस की व्यवस्था की गई है। कोहरे के दौरान ट्रेनों के संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों की काउंसलिंग की गई है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग करा दिया गया है। फाटक पर लगे बैरियर और सिग्नल पोस्ट पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed