{"_id":"5fa59d3a8ebc3e9b9d118a89","slug":"2400-crore-approved-for-international-airport-in-pantnagar-shukla-rudrapur-news-hld403265097","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 2400 करोड़ मंजूर : शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 2400 करोड़ मंजूर : शुक्ला
विज्ञापन
राजेश शुक्ला, विधायक।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना के लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की करीब 1100 एकड़ भूमि देने का निर्णय किया है।
इस क्षेत्र के लिए स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापना की कार्यवाही विधिवत प्रारंभ हो गई है। यहां जारी बयान में विधायक शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विकसित करने के लिए इस परियोजना में 24 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसकी पहली किश्त करीब 900 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य सरकार को प्राप्त हो गई है।
केंद्र सरकार निरंतर राज्य से इसके स्थापना के लिए भूमि की मांग कर रही थी। राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकारें तेजी से काम कर रही हैं। विपक्ष के मित्र जो बार-बार डबल इंजन पर सवाल उठाते हैं। इन मित्रों को किच्छा विधानसभा में राज्य एवं केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहे आदर्श राजकीय महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और इंटरनेशनल हवाई अड्डे का निर्माण होने के बाद अब अपनी राय पर विचार करना पड़ेगा।