{"_id":"660515856b72c957950800f3","slug":"22-days-ago-baba-tarsem-had-told-about-the-threat-to-his-life-in-nanakmatta-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: 22 दिन पहले बाबा तरसेम ने बताया था अपनी जान का खतरा, अधिकारियों से लगाई थी गुहार; जानें नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: 22 दिन पहले बाबा तरसेम ने बताया था अपनी जान का खतरा, अधिकारियों से लगाई थी गुहार; जानें नया अपडेट
Thu, 28 Mar 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:30 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गोलियों का आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बाबा तरसेम ने 22 दिन पहले अपनी जान का खतरा बताया था।
विज्ञापन
नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऊधमसिंह नगर का नानकमत्ता गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, बाबा तरसेम ने 22 दिन पहले अपनी जान का खतरा बताया था। इसके लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन