{"_id":"5b50d4124f1c1b38748b5e7e","slug":"21532023826-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शुरू की पेपर मिल प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शुरू की पेपर मिल प्रकरण की जांच
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। सहोता पेपर मिल में मंगलवार को दो श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम नारायणपुर स्थित सहोता पेपर मिल में एलम टैंक में गेज लेवल फिट करते समय हुए हादसे में मोहम्मद अली और रवि कुमार की मौत हो गई थी। इसके अलावा तीन अन्य घायल हो गए थे।
प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मिल प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर के बाद प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण से संबधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
वहीं, हादसे के बाद विभिन्न विभागों के अफसरों ने भी मौका मुआयना किया है। उधर, मिल के एमडी हरजीत सिंह सहोता ने बताया कि मृतकों के परिवार को बीमे की रकम दिलाई जाएगी। साथ ही उनके पीएफ एवं ईएसआई के जरिए आजीवन डबल पेंशन एक माह के भीतर उनके परिजनों को दिलाई जाएगी।