फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   घर में लगी आग से एक व्यक्ति की झुलसने से मौत

घर में लगी आग से एक व्यक्ति की झुलसने से मौत

Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग से एक व्यक्ति की झुलसने से मौत
काशीपुर में घर में लगी आग से एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की रात्री ग्राम रामजीवनपुर निवासी नेतराम (45) पुत्र रामप्रसाद घर में अकेला सोया था। रात को अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग लगी देख आस पास के लोगों ने आग बुझाई तो नेतराम बुरी तरह से झुलसा हुआ मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नेतराम नशेड़ी था। वह तरह-तरह का नशा करता था। इसी के चलते उसकी पत्नी चार पुत्रियों और दो वर्ष के पुत्र को लेकर मायके चली गई है। नेतराम घर में अकेला रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि आशंका है कि नेतराम रात को शराब के नशे में सो गया होगा। ठंड से बचने के लिए उसने आग जलाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed