फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   21 Chalan At Rudrapur

रुद्रपुर में 21 मकान मालिकों के काटे चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
21 Chalan At Rudrapur
रुद्रपुर के भदईपुरा में मकान मालिकों से किरायदारों का सत्यापन करने की अपील करते कोतवाल पंत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किराएदारों का सत्यापन नहीं कराना मकान मालिकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने 19 मकान मालिकों के कोर्ट चालान और दो के नकद पांच-पांच हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को एसएसपी डीएस कुंवर ने पुलिस लाइन में जिले के सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सभी को निर्देश दिए थे कि अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के चालान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसएसपी के निर्देश के बाद रविवार सुबह कोतवाल एनएन पंत ने टीम के साथ भदईपुरा, शांति कॉलोनी और शारदा कॉलोनी में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 19 मकान मालिकों का किराएदारों का सत्यापन नहीं करने पर कोर्ट चालान किया गया। इसके अलावा दो का पांच-पांच हजार रुपये का नकद चालान किया गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन नहीं करने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed