{"_id":"5c51f241bdec224c974d05a8","slug":"181548874305-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नक्शे में फंसा यूपी सीमा की नापखोज का पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नक्शे में फंसा यूपी सीमा की नापखोज का पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में यूपी सीमा क्षेत्र में जगह चिह्नित कर पिलर बांधने की प्रक्रिया में नक्शे के कारण अड़चन आ गई है। यूपी सीमा से लगे जिला ऊधम सिंह नगर का नक्शा मेल नहीं खा रहा है। जिससे राजस्व कर्मियों को सीमा को चिह्नित करने में काफी उलझन हो रही है। मंगलवार को तहसीलदार विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में टीम अमरिया तहसील के अंतर्गत आने वाले यूपी सीमा क्षेत्र में सर्वे करने गई थी। लेकिन यूपी के नक्शे में सीमा क्षेत्र भिन्न है।
तहसीलदार ने बताया राज्य की सीमा से लगे गांव गोविंदपुर और यूपी सीमा से लगे गांव उढरा और बरहैनी पर चिन्हीकरण कर पिलर बांधे जाने हैं। बताया कि मंगलवार को यूपी से पटवारी जो नक्शा लेकर आया था वो नक्शा राज्य के नक्शे से मेल नहीं खा रहा है। हालांकि तहसीलदार ने बताया कि मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को दोनों सीमाओं की राजस्व टीम दोबारा संयुक्त रूप से निरीक्षण करेगी। इस दौरान पटवारियों की मौजूदगी में नक्शे के कारण आ रही उलझन को दूर किया जाएगा।