{"_id":"5b9d56c4867a557e824cf8be","slug":"181537038020-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा शास्त्र का पेपर न आने से छात्रा को झेलनी पड़ी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा शास्त्र का पेपर न आने से छात्रा को झेलनी पड़ी फजीहत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर के राधेहरि राजकीय महाविद्यालय बीए प्रथम (शिक्षाशास्त्र) विषय की परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने पहुंची छात्रा को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रश्न पत्र की डिमांड ही नहीं की गई थी। जानकारी होने पर महाविद्यालय प्रशासन ने मेल से पेपर मंगवाकर परीक्षा कराई।
महाविद्यालय में शनिवार को प्रात:कालीन पाली में परीक्षाफल सुधार परीक्षाएं चल रही थी। वर्ष 2016 की शिक्षाशास्त्र (प्रथम वर्ष) की परीक्षा के लिए मात्र एक ही छात्रा पहुंची थी। वहां पता चला कि उक्त विषय का पेपर ही नहीं आया है। परीक्षक ने विषय वार परीक्षार्थियों की सूची जांची तो उसमें शिक्षाशास्त्र के किसी परीक्षार्थी का नाम नहीं था। छात्रा ने ऑनलाइन भरे आवेदन की एक प्रतिलिपि दिखाई तो परीक्षक सन्न रह गए। प्राचार्या डॉ. कमला शर्मा ने कुविवि के परीक्षा विभाग से संपर्क कर मेल से शिक्षाशास्त्र का पेपर मंगवाया। करीब आधे घंटे की देरी से उक्त छात्रा परीक्षा में सम्मिलित हुई।