{"_id":"5b732ef042c79240004cbe44","slug":"181534275312-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समायोजन का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समायोजन का विरोध
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शांतिपुरी में किसान सेवा समिति शांतिपुरी में शासन स्तर से गुपचुप तरीके से की जा रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के समायोजन की भनक लगने पर समिति के संचालक मंडल ने इसका विरोध करते हुए सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
संचालक मंडल के हस्ताक्षरों से युक्त जिला सहायक निबंधक रुद्रपुर को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि समिति की पहली बैठक में ही तय किया था कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद फिलहाल समिति में किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की आवश्यकता नहीं है। भविष्य में यदि नियुक्ति की आवश्यकता होती है तो समिति सदस्यों के परिवार, जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, से योग्य व्यक्ति को ही बोर्ड की सर्वसम्मति द्वारा ही नियुक्त किया जा सकेगा। अब गुपचुप तरीके से बाहर से किसी कर्मचारी का समायोजन करने की सांठगांठ की जा रही है। यह समिति बोर्ड के प्रस्ताव के खिलाफ कार्रवाई है। बोर्ड के प्रस्ताव के खिलाफ यदि समायोजन किया गया तो समस्त संचालक मंडल इस्तीफा देगा।