फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बेनकाब होंगे एनएच मुआवजा घोटाले के दोषी: भट्ट

बेनकाब होंगे एनएच मुआवजा घोटाले के दोषी: भट्ट

Thu, 15 Jun 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बेनकाब होंगे एनएच मुआवजा घोटाले के दोषी: भट्ट
बेनकाब होंगे एनएच मुआवजा घोटाले के दोषी: भट्ट
विज्ञापन


रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा एनएच-74 भूमि घोटाले पर कांग्रेस बेवजह शोर मचा रही है। सरकार घोटाले के सभी दोषियों को बेनकाब करेगी। भट्ट ने कहा कांग्रेस सरकार में हुए इस घोटाले की जांच गतिमान है। मुख्यमंत्री की संस्तुति पर जांच सीबीआई को दे दी गई है। इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के सवाल पर घोटाले की जांच के लिए सरकार गंभीर है। मामले का खुलासा होने के बाद सरकार इस मामले में कुछ अधिकारियों को संस्पैंड कर चुकी है। जहां तक सीबीआई जांच का सवाल है, इसके लिए पूर्व में ही संस्तुति कर दी गई थी, अब सीबीआई को जांच दे दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल सरकार के निर्देश पर एसआईटी भी मामले की जांच में लगी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सरकार इस घोटाले की तह तक जाएगी और इसमें शामिल अफसरों, कर्मचारियों और नेताओं को भी बेनकाब कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है वह इस मुद्दे पर नौटंकी करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा वर्ष 2017 को भाजपा गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। दीनदयाल जन्म शताब्दी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाये जाएंगे। 21 जून को भाजपा योग दिवस मनाएगी और 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस मनाया जाएगा।


भट्ट ने कहा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक रूप से कंगाल करने में लगी हुई थी उसकी पोल अब खुलती जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने हरिद्वार जिले मे खनन से एक वर्ष मे 1300 करोड़ रूपए की आय अर्जित की थी, जबकि इसी जिले मे भाजपा सरकार के कार्यकाल महज बीस दिन में 2 हजार करोड़ रुपये का राजस्व खनन से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed