{"_id":"5a5665514f1c1b1d198b45d5","slug":"161515611473-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज जोन का चार लाख क्विंतल गन्ना मिलों को सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज जोन का चार लाख क्विंतल गन्ना मिलों को सप्लाई
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज सहकारी चीनी मिल का करीब चार लाख क्विंटल गन्ना किच्छा, बाजपुर और बहेड़ी (यूपी) चीनी मिलों को भेज दिया गया है। साथ ही सभी केंद्रों पर गन्ने की लगातार तोल भी हो रही है।
करोड़ों के कर्ज से दबी सितारगंज सहकारी चीनी मिल को सरकार ने पिछले वर्ष के आखिर में बंद कर दिया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद सितारगंज सहकारी चीनी मिल से जुड़े करीब 15 हजार गन्ना किसानों का लगभग 25 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद पर संकट गहरा गया था। गन्ने की बिक्री को सुचारू करने के लिए चीनी मिल के करीब 38 केंद्रों में से 16 किच्छा और सात बाजपुर मिल को दिए गए थे। साथ ही बहेड़ी (यूपी) स्थित केसर चीनी मिल को एनओसी के बाद 15 केंद्र दिए गए थे। इन तीनों चीनी मिलों में गन्ने की सप्लाई का कार्य तेजी से चल रहा है। गन्ना विकास विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही सितारगंज चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों का पूरा गन्ना मिलों को भेज दिया जाएगा।