{"_id":"5d029e4abdec226d9265c9b8","slug":"1560452672669-sitarganj-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 लाख से अधिक के पांच बकायेदार बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 लाख से अधिक के पांच बकायेदार बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में क्षेत्र में बैंक, विद्युत, व्यापार और आबकारी के करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक के 566 बकायेदारों के खिलाफ एसडीएम मनीष बिष्ट ने अभियान छेड दिया है। उन्होंने संग्रह अमीनों की टीमें गठित कर बड़े बकायेदारों को तत्काल बंदी बनाने के निर्देश दिए। सप्ताह भर के भीतर 69 लाख से अधिक के पांच बड़े बकायेदारों को टीमें हिरासत में भी ले चुकी हैं।
बृहस्पतिवार को एसडीएम बिष्ट ने जानकारी दी कि विभिन्न बैंकों से ऋण लेकर बकाया जमा न करने वाले करीब 518 बकायेदार हैं। इन पर करीब 18.20 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। व्यापार कर के 19 बकायेदारों पर करीब 75.76 लाख, आबकारी के तीन बकायेदारों पर करीब एक करोड़ 52 लाख 24 और विद्युत के 16 बकायेदारों पर लगभग 13.91 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा अन्य देयकों में भी कई बकायेदार हैं। बताया कि क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया की वसूली को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए संग्रह अमीनों के साथ पीआरडी और होमगार्ड के जवानों की टीम गठित की गई है जो इन बकायेदारों के घरों पर दबिश दे रही है।
एसडीएम ने बताया कि सप्ताह भर के भीतर एसबीआई बैंक के 48 लाख 15 हजार 342 रुपये के सबसे बड़े बकायेदार बिरिया गांव निवासी प्रयाग दास, 10 लाख 49 हजार 330 रुपये के नकुलिया गांव निवासी मान सिंह, चार लाख 81 हजार 297 रुपये के बकायेदार तुर्कातिसौर गांव के कला सिंह, दो लाख 99 हजार 746 रुपये के बकायेदार डोहरा गांव निवासी नारायण सिंह और दो लाख 75 हजार 741 रुपये के बकायेदार सरौंजा गांव निवासी कश्मीर सिंह को हिरासत में लेकर तहसील के बंदी गृह में बंद किया गया है। पांचों पर 69 लाख 21 हजार 506 रुपये का बकाया है। कहा कि बकाया वसूली अभियान जारी रहेगा।