{"_id":"5cfc0557bdec2207514f498b","slug":"15600203046-kashipur-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर डिपो का संचालन प्रतिफल गिरने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर डिपो का संचालन प्रतिफल गिरने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में पखवाड़े भर की रिपोर्ट में संचालन प्रतिफल की गिरावट पर परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने सहायक महाप्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इस मामले में कार्रवाई हो सकती है।
परिवहन निगम के सभी डिपो से बसों के संचालन की प्रतिफल रिपोर्ट यूटीसीएफएम सॉफ्टवेयर पर मुख्यालय को भेजी जाती है। काशीपुर डिपो से मई में संचालन प्रतिफल रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। विभाग द्वारा एक से 15 मई 2018 और 1 से 15 मई 2019 के बीच रिपोर्ट की तुलनात्मक समीक्षा की गई। इस अवधि में 2018 में प्रत्येक बस 14822 रुपये और मई 2019 में 13993 रुपये का प्रतिफल प्राप्त हुआ। इस वर्ष 829 रुपये की गिरावट पाई गई। 23 मई को महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने डिपो के सहायक महाप्रबंधक को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जिसमें कहा गया कि विभाग के यूटीसीएफएमएस रिपोर्ट संख्या 138 के प्रतिफल कम होना चिंतनीय है। इससे स्पष्ट है कि डिपो स्तर पर संचालन प्रतिफल की समीक्षा नहीं हो रही है। जबकि उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग नहीं किया जा रहा है। डिपो के स्तर पर प्रतिफल सुधार की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। महाप्रबंधक ने डिपो का संचालन प्रतिफल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।