फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   80 से अधिक सड़कों के निर्माण लटके

80 से अधिक सड़कों के निर्माण लटके

Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
80 से अधिक सड़कों के निर्माण लटके
रुद्रपुर। लंबित भुगतान को लेकर चल रहे ठेकेदारों के आंदोलन को लेकर जिला मुख्यालय में को कोई असर नहीं दिखा। लंबे समय से भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों ने 80 से अधिक सड़कों के निर्माण कार्यों को अधर में छोड़ दिया है। इधर, पीडब्लूडी के अफसर आंदोलन का असर निर्माण कार्यों पर पड़ने की बात को नकार रहे हैं।
विज्ञापन


लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान आदि विभाग के ठेकेदारों को लंबे समय से भुगतान नहीं हो रहा है। इससे नाराज ठेकेदार कई जगहों पर आंदोलनरत हैं। रुद्रपुर में आंदोलन की आंच नहीं पहुंची है, लेकिन ठेकेदार भुगतान नहीं होने से खासे नाराज है। लोनिवि तराई ठेकेदार संघ के अध्यक्ष शेखर सुयाल ने बताया कि वे लंबे समय से ज्ञापनों के जरिए अपनी बात सरकार और मंत्रियों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लंबित भुगतान नहीं होने से 80 से अधिक छोटी सड़कें और सीसी मार्ग का काम ठेकेदारों ने अधर में छोड़ा दिया है। इधर, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता जेएस पंतोला ने बताया कि राज्य योजना और वार्षिक अनुरक्षण का करीब पांच करोड़ और जिला योजना का करीब पांच करोड़ का भुगतान ठेकेदारों को किया जाना है। यहां कोई निर्माण कार्य प्रभावित नहीं है। सभी निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed