{"_id":"5b9ab5b7867a557fe059888e","slug":"121536865719-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग में 55 वरिष्ठ सहायकों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में 55 वरिष्ठ सहायकों के तबादले
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग के अधीनस्थ चिकित्सालयों और कार्यालयों में तैनात मिनिस्टीरियल संवर्ग के 55 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के रूप में पदोन्नति देने के साथ ही तबादले कर दिए गए हैं। इसमें कुमाऊं के 25 और गढ़वाल के 30 कर्मचारी शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर नये तैनाती स्थल पर पदग्रहण करना होगा।
महानिदेशक स्वास्थ्य टीसी पंत ने कनिष्ठ से वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नत हुए 55 कर्मियों की पदोन्नति के साथ ही तबादला सूची जारी की है। जिले की बात करें तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में तैनात भुवन नेगी का तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालागढ़ (पौड़ी) किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा में तैनात भुवनेश्वरी रूपेनवाल का स्थानांतरण बीडी पांडेय जिला अस्पताल नैनीताल, सीएमओ कार्यालय ऊधमसिंह नगर में तैनात शंकर प्रसाद का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केलाखेड़ा (ऊधमसिंह नगर), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में तैनात कमलकिशोर का तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर (टिहरी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में तैनात पंकज अधिकारी का तबादला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा (पौड़ी) के लिए किया गया है।