{"_id":"5a6cd85e4f1c1bd34b8b542c","slug":"121517082718-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किच्छा में शान से लहराया 153 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किच्छा में शान से लहराया 153 फुट ऊंचा तिरंगा
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। शहर में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा (153 फुट) शान से फहराया गया। एसएसपी और पालिकाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। तिरंगे को देख सभी रोमांचित नजर आए। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
इंदिरा गांधी खेल मैदान में 153 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी सदानंद दाते और पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने शिरकत की। एसएसपी ने कहा कि मजबूत गणतंत्र के लिए गण और तंत्र दोनों का मजबूत होना आवश्यक है। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि देश के विकास के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला ने कहा कि सभी की मेहनत और इच्छाशक्ति से ही यह कार्य संपन्न हो पाया है।
इस दौरान हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल, गुरुकुल स्कूल समेत विभिन्न स्कूल के बच्चों और अन्य कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान एसडीएम नरेश दुर्गापाल, अधिशासी अधिकारी संजीव महरोत्रा, स्वामी उमेशानंद महाराज, तहसीलदार गोपालराम आर्या, सीओ हिमांशु शाह, हरीश पंत, अजय तिवारी, विवेक दीप सिंह, ठाकुर संजीव सिंह, सचिन चावला, अरुण तनेजा, धर्मराज जायसवाल आदि थे।