{"_id":"617af426a8c862657706e373","slug":"1200-rupees-have-to-pay-for-shop-rudrapur-news-hld4429474140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे की दुकान लगाने के लिए इस बार देने होंगे 1200 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे की दुकान लगाने के लिए इस बार देने होंगे 1200 रुपये
विज्ञापन
रुद्रपुर में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम प्रत्यूष सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित मोदी मैदान में इस बार पटाखों की दुकानें लगाने के लिए पटाखा कारोबारियों को एक हजार रुपये के बजाए 1200 रुपये देने होंगे। मोदी मैदान में दीपावली के दो दिन पहले दो नवंबर से पटाखा बाजार लग जाएगा, जबकि बाजार में पटाखे की दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
इस बार भी पटाखा बाजार मोदी मैदान में लगेगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने ऊर्जा निगम, जलसंस्थान, नगर निगम, फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय किया गया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड से रिपोर्ट लगाकर पटाखा कारोबारियों को प्राधिकरण में 1200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसका 50 प्रतिशत नगर निगम को दिया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि पटाखा कारोबारियों के लिए इस बार नगर निगम की ओर से सफाई, पानी के टैंकर व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगा।
एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि पटाखे की दुकान के लाइसेंस के लिए इस बार पटाखा कारोबारियों को एक हजार रुपये के बजाये 1200 रुपये देने होंगे। दीपावली से दो दिन पूर्व यानी दो, तीन व चार नवंबर को पटाखा बाजार मोदी मैदान में लगाया जाएगा। एसडीमए ने कहा कि बाजार में पटाखे की दुकानें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।