फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   12 lockout for 12 point demands

12 को विकास भवन में तालाबंदी करेंगे प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
12 lockout for 12 point demands
रुद्रपुर/गदरपुर/खटीमा/बाजपुर। ग्राम प्रधान संगठन ने 12 जुलाई को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी करने का एलान किया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने ब्लॉक संगठन रुद्रपुर और गदरपुर में ग्राम प्रधानों की ओर से 12 सूत्री मांगों के लिए दिए जा रहे धरने में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से 10 जुलाई तक ब्लॉकों में किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक रुख नहीं दिख रहा है। इसे देखते हुए 12 जुलाई को प्रधान विकास भवन कार्यालय में कूच करेंगे। ग्राम प्रधान सीएससी को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह प्रत्येक ग्राम पंचायत से दिए जाने का आदेश वापस लेने, 15वें वित्त में हो रही कटौती पर रोक लगाने, 29 विषयों को जल्द ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर दस हजार करने, मनरेगा के कार्य दिवस प्रति परिवार सौ दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने, ग्राम पंचायतों में पंचायतों के जेई एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति सहित अन्य मांगों का निराकरण करने की मांग के लिए धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

वहां रुद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपा कांडपाल, गदरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रजनी शर्मा, रविंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, निर्मला सिंह, मनोज देवराड़ी, विमला जोशी, चंद्रकला कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गदरपुर में ब्लॉक कार्यालय में धरने के दौरान डीएम के निर्देश पर जिला पंचायती राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल वहां पहुंचे। उन्होंने प्रधानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रधान अपनी मांगों पर अड़े रहे। यहां नवें दिन एक दिन की भूख हड़ताल पर प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह, लेखराज, मनोज देवराडी, फुरकान अली और केतन कुमार बैठे। वहां संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय चौधरी, सुंदर गिरी गोस्वामी, गुरनाम सिंह, बेअंत कुमार, सुर्खाब सिद्दीकी, संजीदा बी, निशा कंबोज आदि थे।
खटीमा में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष राणा के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सीएम आवास नगरा तराई पहुंचे। उन्होंने सीएम पत्नी गीता धामी को विधायक पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएम पत्नी गीता धामी को सौंपकर उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। वहां ग्राम प्रधान माया जोशी, पूनम देवी, मुकेश कुुमार, दिनेश कुमार, नीरज देवी, द्रोपती देवी, जनक चंद, पुष्पा देवी आदि थे।

बाजपुर में प्रधानों ने ब्लॉक दफ्तर में तालाबंदी कर धरना दिया। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे पहुंचे ग्राम प्रधान संघ के प्रदेशाध्यक्ष भाष्कर सम्मल ने कहा कि प्रधानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। अब ब्लॉक स्तर पर प्रधानों का चल रहा धरना नहीं होगा। 12 जुलाई को प्रदेश के सभी सीडीओ दफ्तर में तालाबंदी कर धरना दिया जाएगा। मौके पर पवन शर्मा, संदीप आनंद, रजनीत सिहं, सोनू, सतनाम सिंह, प्रमोद कुमार, शेर मोहम्मद, अली मुर्तजा, शेर चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed