{"_id":"5b9d5831867a557eac527fcd","slug":"11537038385-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से निजी स्कूल के योग शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से निजी स्कूल के योग शिक्षक की मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में योग का प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मूल रुप से अयोध्या (यूपी) का रहने वाला था।
मूल रूप से फैजाबाद, अयोध्या के रहने वाले रमेश चंद्र श्रीवास्तव (50) लालपुर में किराये के मकान में रहकर शिमला पिस्तौर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में योग शिक्षक के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे रमेश अपने घर पर पूजा कर रहे थे। अचानक उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी उनके कमरे में पहुंचे तो रमेेश बेहोश पड़े थे। सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन के लोग रमेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से रमेश की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो