फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   108 ambulances were stuck in the jam for half an hour of service

आधे घंटे तक जाम में फंसी रही 108 सेवा की एंबुलेंस

Sun, 04 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
108 ambulances were stuck in the jam for half an hour of service
बाजपुर भगत सिंह चौक पर लगे जाम में फंसी 108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
। नगर की यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। शनिवार को मुख्य मार्ग पर शहीद भगत सिंह चौक के समीप मरीज को लेकर जा रही 108 आपातकालीन सेवा की एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंस गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसआई कमलेश भट्ट ने वाहनों को हटाकर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।


मुख्य मार्ग बेरिया तिराहे से शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों को आड़े तिरछा खड़ा कर दिया जाता है। दुकानदार भी सड़क किनारे तक अपना सामान रख देते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। यातायात सुचारु रखने के लिए इस चौक पर पुलिस के दो सिपाही मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन



शनिवार को शाम करीब तीन बजे भगत सिंह चौक जाम के समीप इस मार्ग पर जाम लग गया। सीएचसी बाजपुर से मरीज को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जा रही एंबुलेंस भी करीब आधे  घंटे तक में फंसी रही। एसएसआई कमलेश भट्ट ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाकर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सिंह स्वरूप भारती, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कांबोज ने कोतवाल बीएस धौनी से मुलाकात कर लोगों को जाम से निजात दिलाने मांग की है। कोतवाल धौनी ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए  एसडीएम से वार्ता कर बैठक रखी जायेगी। बैठक के बाद मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया जायेगा। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों का चस्पा चालान किया जायेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed